
.gmedianews24.com/सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों से एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद युवक ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते रातभर इलाज नहीं मिल सका। शनिवार सुबह युवक की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी के अनुसार, पति द्वारा आग लगाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने तत्काल अस्पताल ले जाने की बात कही। सास ने भी इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन युवक ने किसी भी हालत में अस्पताल जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया।
सुबह जब पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का शरीर ठंडा पड़ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल युवक द्वारा आत्मदाह जैसा कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।







