[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायगढ़ में प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

gmedianews24.com//रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमिका की शादी से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने सच्चे प्यार और धोखा न देने की बात कही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नया गंज इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार नया गंज निवासी अभिषेक देवांगन (30) का कोतरा रोड क्षेत्र की एक युवती से करीब ढाई साल से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले युवती ने उससे रिश्ता तोड़ लिया और तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई। इससे अभिषेक मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

गुरुवार रात अभिषेक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें कहा कि उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी धोखा नहीं दिया। वीडियो में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त की है।

घटना की जानकारी मिलने पर दोस्त ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button