[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, बोले– हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है तो ऐसे लोग देश छोड़ दें

gmedianews24.com/भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कथावाचक प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप को लेकर अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे कोई नेता नहीं हैं, इसलिए सामान्यतः राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना जरूरी समझते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करना, हनुमान भक्ति का प्रचार करना और लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जगाना किसी भी तरह से अंधविश्वास नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था, यह कहना एक सोच हो सकती है, लेकिन आज भी समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की जरूरत है। धर्म और राष्ट्र के प्रति जागरूकता फैलाना उनका उद्देश्य है, न कि किसी तरह का अंधविश्वास।

गौरतलब है कि भिलाई के जयंती स्टेडियम में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जा रहा है। गुरुवार को कथा प्रारंभ होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में आ गया है।

Related Articles

Back to top button