[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

आधी रात राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट, नोटिस के बाद खाली करने की प्रक्रिया शुरू?

gmedianews24.com/पटना। बिहार की राजनीति से जुड़ा राबड़ी आवास एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार देर रात पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जिसे राबड़ी आवास के नाम से जाना जाता है, वहां से सामान की शिफ्टिंग शुरू होने की तस्वीरें सामने आई हैं। रात करीब 4 से 5 छोटी गाड़ियां आवास परिसर में पहुंचीं, जिनके जरिए सामान को गोला रोड स्थित गौशाला भेजा गया।

बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों से पौधे और गार्डन से जुड़ा अन्य सामान निकाला गया। यह शिफ्टिंग रात के अंधेरे में की गई, जिससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बाहर हैं। आवास में उस समय कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से फिलहाल सामान शिफ्ट किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी की चुप्पी के बीच आधी रात में हुई इस गतिविधि ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक महीने पहले मिला था खाली करने का नोटिस
गौरतलब है कि करीब 20 साल बाद लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। 25 नवंबर को बिहार भवन निर्माण विभाग ने यह नोटिस जारी किया था। विभाग के आदेश में कहा गया था कि बिहार विधान परिषद में नेता विपक्ष के लिए पटना के केंद्रीय पुल क्षेत्र स्थित आवास संख्या 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है।

अब आधी रात को सामान शिफ्ट किए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राबड़ी आवास खाली करने की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button