[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

इंदौर के कारोबारी हत्या मामला: मृतक के भाई का सनसनीखेज दावा, ‘सोनम के पास से मिले दो मंगलसूत्र’

gmedianews24.com/इंदौर। मेघालय में रहस्यमय हालात में मारे गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने चौंकाने वाला दावा किया है। विपिन का कहना है कि जब मेघालय पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, तब पुलिस ने बताया कि सोनम के पास से दो मंगलसूत्र बरामद हुए हैं।

विपिन ने कहा, “इनमें से एक मंगलसूत्र वही है, जो हमारी तरफ से सोनम को शादी में दिया गया था, लेकिन दूसरा मंगलसूत्र कहां से आया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।” उन्होंने शक जताया कि हो सकता है राजा की मौत के बाद सोनम और राज कुशवाह ने शादी कर ली हो और यह दूसरा मंगलसूत्र उसी का हो।

बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। इसके बाद दोनों 21 मई को हनीमून पर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके के नोंगरियाट गांव से राजा अचानक लापता हो गए थे। करीब 10 दिन बाद, 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला।

Related Articles

Back to top button