[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख नकद और 23 बाइक जब्त

gmedianews24.com/कोरबा पुलिस ने करतला थाना क्षेत्र के भेलवाटार जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से लगभग 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिलें, एक कार और 35 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई सायबर सेल, थाना उरगा और चौकी रजगामार की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि भेलवाटार जंगल में जुए की महफिल में जब्त किए गए मोबाइल फोन की संख्या नकद राशि से अधिक थी। जुआरी ऑनलाइन माध्यमों, विशेषकर फोन-पे के जरिए भी जुए का लेनदेन कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button