[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

Pandit Pradeep Mishra Katha : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हंगामा, पंडाल उखाड़ने की कोशिश से मची अफरा-तफरी

.gmedianews24.com/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेंट संचालक ने भुगतान विवाद को लेकर पंडाल उखाड़ने की कोशिश की। घटना के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और कथा को सुचारु रूप से जारी कराया।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन 17 से 21 दिसंबर तक किया गया है। कथा में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में कथा श्रवण के लिए जुट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button