
gmedianews24.com/ रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कोकीन बरामद की है। जब्त की गई कोकीन की मात्रा 16.56 ग्राम बताई जा रही है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।





