[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

सूरजपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई

gmedianews24.com/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सूरजपुर जिले के उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में ACB अंबिकापुर की टीम ने छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सहकारिता निरीक्षक ने एक प्रार्थी से लेखपाल के पद पर नियुक्ति कराने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB अंबिकापुर की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने प्रार्थी से 40 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिलहाल ACB अंबिकापुर की टीम उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय के एक बंद कमरे में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button