
gmedianews24.com/कोरबा। जिले के कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 20 दिनों के भीतर तीसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। ट्रॉमा सेंटर में लगाए जा रहे एयर कंडीशनर के आउटलेट, कॉपर पाइप और तार चोरी हो गए हैं। वहीं, वायरोलॉजी विभाग के एसी का आउटलेट भी गायब है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई चोरी
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। अस्पताल अधीक्षक रविकांत जटवार ने पुष्टि की है कि सुरक्षा कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस
सुरक्षा कंपनी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अस्पताल में 50 से 55 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं।
वाहन स्टैंड में लगातार चोरी की शिकायतें
अस्पताल परिसर में संचालित वाहन स्टैंड से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। हाल ही में 26 नवंबर को मुड़ापार निवासी आलम अली की बाइक सुबह 11:30 बजे चोरी हो गई थी।
संचालक का रवैया और शिकायत
आलम अली ने वाहन स्टैंड संचालक से शिकायत की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार किया। जबकि आलम ने 10 रुपये की पार्किंग पर्ची कटाई थी।





