Vastu Tips for Money: तिजोरी रखने की सही दिशा, अपनाएं ये उपाय तो नहीं होगी धन की कमी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र को ऐसा विज्ञान माना जाता है, जिसमें बताए गए छोटे-छोटे नियमों को अपनाकर जीवन की कई परेशानियों से राहत पाई जा सकती है। यह शास्त्र सिर्फ घर के कमरों की दिशा ही नहीं बताता, बल्कि घर में रखी वस्तुओं का भी हमारे जीवन और आर्थिक स्थिति से गहरा संबंध बताता है। खासतौर पर घर की तिजोरी और उसमें रखे धन व गहनों से जुड़े कुछ नियम बेहद अहम माने गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को गलत दिशा में रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
इस दिशा में रखें तिजोरी
कई बार अच्छा वेतन होने के बावजूद पैसा टिक नहीं पाता और बचत नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में वास्तु के नियम मददगार साबित हो सकते हैं। शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा को मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की दिशा कहा गया है।
ध्यान रखें कि तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले, यानी तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार के सहारे रखा जाए।
कर लें ये आसान उपाय
-
उत्तर दिशा में तिजोरी रखने के बाद उसके अंदर लाल कपड़ा बिछा दें।
-
लाल कपड़े के ऊपर श्री यंत्र रखा जाए तो इसे और भी शुभ माना जाता है।
-
मान्यता है कि इससे तिजोरी कभी खाली नहीं रहती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
-
फालतू खर्चों पर भी नियंत्रण बना रहता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
-
तिजोरी में अनावश्यक सामान न रखें।
-
पैसों और गहनों के अलावा केवल जरूरी दस्तावेज ही रखें।
-
तिजोरी को किचन या बाथरूम की सीध में रखने से बचें।
वास्तु शास्त्र के इन सरल नियमों को अपनाकर घर में धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है।




