[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नेशनल हेराल्ड मामला: खड़गे ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

gmedianews24.com/नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली की अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी, लेकिन आज भाजपा सरकार CBI और ED जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में विशेष रूप से गांधी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,
“इस मामले में न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई, न ही कोई ठोस शिकायत थी। सिर्फ एक आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई। हमारा नारा है सत्यमेव जयते और हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है।”

खड़गे ने आगे कहा कि दिल्ली कोर्ट का फैसला न्याय के हित में आया है और यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए मुंह पर थप्पड़ जैसा है।

गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कांग्रेस नेताओं पर नेशनल हेराल्ड की प्रकाशक कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करीब ₹2000 करोड़ की संपत्तियों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button