[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Vastu Tips: इन पेड़ों की छाया भी मानी जाती है अशुभ, घर पर पड़ने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

gmedianews24.com/वास्तु शास्त्र और प्राचीन भारतीय ग्रंथों में वृक्षों को विशेष महत्व दिया गया है। जहां कुछ पेड़-पौधे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाले माने जाते हैं, वहीं कुछ वृक्ष ऐसे भी हैं जिनकी छाया तक को अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इन वृक्षों की ऊर्जा इतनी प्रबल होती है कि यदि उनकी छाया सीधे घर पर पड़े, तो इससे गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्यों को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, कुछ वृक्षों को न केवल घर के भीतर बल्कि घर के ठीक सामने या आसपास भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इनकी छाया का घर पर पड़ना शुभ नहीं माना जाता।

पीपल का पेड़

हिंदू धर्म में पीपल को अत्यंत पवित्र और पूजनीय वृक्ष माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इसमें देवताओं के साथ-साथ पितरों का वास भी बताया गया है। धार्मिक दृष्टि से पूजनीय होने के बावजूद वास्तु शास्त्र में पीपल वृक्ष की छाया का घर पर पड़ना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा घर के भौतिक सुख-सुविधाओं और पारिवारिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए पीपल को मंदिर, चौराहे या खुले स्थानों पर लगाना ही शुभ माना जाता है।

इमली का पेड़

इमली वृक्ष की छाया को शास्त्रों में ‘भारी छाया’ कहा गया है। यही कारण है कि बुजुर्ग दिन ढलने के बाद इमली के पेड़ के नीचे बैठने से मना करते हैं। मान्यता है कि जिस घर पर इस वृक्ष की छाया पड़ती है या जहां इमली का पेड़ लगा होता है, वहां आलस्य, बीमारियां और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

बेल का पेड़

बेल का वृक्ष धार्मिक रूप से अत्यंत पवित्र माना जाता है और यह भगवान शिव को प्रिय है। इसके फल, पत्ते और लकड़ी पूजा-पाठ में उपयोग किए जाते हैं। हालांकि, बेल का वृक्ष कांटेदार होता है और वास्तु शास्त्र में कांटेदार वृक्षों को घर के पास लगाना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि बेल की छाया में उग्र ऊर्जा होती है, जो घर के शांत वातावरण को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इसे खुले स्थानों या मंदिर परिसर में लगाना अधिक शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button