[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारत ने विशाखापट्टनम वनडे में दर्ज की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया; कोहली-कुलदीप का ‘कपल डांस’ और राहुल का टोटका बना चर्चा का विषय

gmedianews24.com/विशाखापट्टनम। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज़ में धमाकेदार जीत दर्ज की। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर मैच अपने नाम किया। मैच का आखिरी शॉट विराट कोहली ने लगाते ही स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया।

रोमांच से भरे मैच में दिखी मस्ती—कोहली-कुलदीप का कपल डांस

मुकाबले में सिर्फ रोमांच ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच मस्ती भी देखने को मिली।
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश के आउट होने के बाद विराट कोहली और कुलदीप यादव ने मजेदार कपल डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोहली का नो-लुक सिक्स बना आकर्षण का केंद्र

मैच के दौरान कोहली का शानदार नो-लुक सिक्स सभी का ध्यान खींच ले गया। कोहली के इस शॉट पर कमेंटेटर तक हैरान रह गए। फैंस ने इसे “मैच का मोमेंट” बताया।

केएल राहुल का टोटका कामयाब—20 वनडे बाद जीता टॉस

कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में एक अनोखा टोटका अपनाया।
वो आमतौर पर दाएं हाथ से टॉस करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बाएं हाथ से सिक्का उछाला—और भारत ने 20 वनडे मैचों के बाद आखिरकार टॉस जीत ही लिया।

भारत ने आखिरी बार टॉस 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जीता था। उसके बाद से लगातार 20 टॉस हारने का रिकॉर्ड बन चुका था।
यह खराब सिलसिला पहले नीदरलैंड के नाम था, जिसने 2011–2013 के बीच 11 टॉस लगातार गंवाए थे।

Related Articles

Back to top button