[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जोहार पार्टी प्रमुख अमित बघेल, कोर्ट की अनुमति के बाद कड़ी सुरक्षा में पहुंचे गृहग्राम पथरी

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल की माता का शुक्रवार को निधन हो गया। पुलिस रिमांड में होने के बावजूद कोर्ट ने मानवीय आधार पर उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमित बघेल को रायपुर से उनके गृहग्राम पथरी ले जाया गया, जहां उनकी माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।

नम आंखों से दी मां को अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान अमित बघेल भावुक हो उठे। पुलिस सुरक्षा घेरे के बावजूद वे नम आंखों से अपनी मां को अंतिम विदाई देते नजर आए। इस मौके पर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय समाजजन उपस्थित थे।

डीएसपी स्तर के अधिकारियों की विशेष निगरानी

चूंकि अमित बघेल इस समय पुलिस रिमांड में हैं, इसलिए पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। डीएसपी रैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें रायपुर से पथरी ले जाया गया और पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा।

गिरफ्तारी के अगले दिन मिला अंतिम संस्कार का अवसर

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही अमित बघेल देवेंद्र नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर करते हुए मानवीय आधार पर उन्हें माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति प्रदान की।

Related Articles

Back to top button