[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने खुद पर चलाया ब्लेड, महासमुंद जिले में दर्दनाक घटना, हालत नाजुक — रायपुर रेफर की तैयारी

gmedianews24.com/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां टोकन नहीं कटने की समस्या से परेशान एक किसान ने अपने ही गले पर ब्लेड चलाकर जान देने की कोशिश की। किसान की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह मामला बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभाठा का है।

घायल किसान की पहचान मनबोध गांडा (65) के रूप में

सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस की मदद से घायल किसान मनबोध गांडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

खेत में लगाया ब्लेड

जानकारी के अनुसार मनबोध गांडा सुबह 8 बजे गाय चराने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में ही ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ किसान को ग्रामीणों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर

ग्रामीणों का कहना है कि किसान पिछले तीन दिनों से धान बेचने के लिए टोकन कटवाने च्वाइस सेंटर के लगातार चक्कर लगा रहा था। किसान के पास लगभग 1 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है और टोकन न कटने से वह काफी तनाव में था। इसी तनाव और परेशानियों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button