
gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नेगेटिविटी कम होती है। अगर आप अपने घर में सौभाग्य और खुशहाली लाना चाहते हैं, तो वास्तु के इन सुझावों को अपनाएं।
1. कछुए की मूर्ति रखें
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कछुए की मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसे आप उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।
-
कछुआ पीतल, सोना, चांदी या क्रिस्टल का हो तो और भी शुभ माना जाता है।
-
यह मूर्ति घर के सौभाग्य और शांति के लिए लाभकारी मानी जाती है।
2. पौधों से बढ़ाएं पॉजिटिविटी
वास्तु में कुछ पौधों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
-
तुलसी का पौधा: हिन्दू धर्म में पूजनीय, इसे घर के आंगन या बालकनी में लगाएं।
-
तुलसी को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से अच्छे नतीजे मिलते हैं।
-
बांस और मनी प्लांट भी गुडलक और धन की प्राप्ति के लिए शुभ माने जाते हैं।
3. शुभ तस्वीरें लगाएं
वास्तु शास्त्र में कुछ तस्वीरें घर में सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाली मानी गई हैं।
-
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
-
7 भागते हुए घोड़ों वाली तस्वीर
-
प्राकृतिक दृश्य जैसे झरने, पहाड़, सूरज आदि
इन तस्वीरों को घर में लगाने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है।
4. घर से हटाएं नकारात्मक चीजें
कुछ वस्तुएं घर में नेगेटिविटी पैदा कर सकती हैं। इसलिए इनसे बचें:
-
पुरानी, टूटी या बेकार पड़ी वस्तुएं
-
बंद घड़ी
-
खराब हो चुके उपकरण या बेकार सामान
इन चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और गुडलक घटता है।





