[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बीमार ससुर को देख लौटते दामाद की हादसे में मौत

gmedianews24.com/कोरबा | बीमार ससुर को देखकर रतनपुर से कटघोरा लौट रहे बाइक सवार दामाद को हाईवे पर डूमरकछार के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल उक्त व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कटघोरा थाना अंतर्गत डूडगा गांव निवासी उदेश्वर यादव (42) बुधवार को रतनपुर स्थित ससुराल में अपने बीमार ससुर को देखने गया था।

यहां से शाम को बाइक में घर लौट रहा था। बिलासपुर-कटघोरा हाईवे पर पाली के डूमरकछार के पास उसे तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। दुर्घटना में सड़क पर फेंका कर उदेश्वर घायल हो गया था। उसे एंबुलेंस से कटघोरा अस्पताल भेजा पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। कुछ घंटे बाद उदेश्वर की मौत की खबर मिलते ही बीमार ससुर ने भी दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button