
gmedianews24.com/कोरबा/सिविल लाइन। गौरीशंकर मंदिर बुधवारी बस्ती में 1 दिसंबर की देर रात एक घर में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। करीब रात 12 बजे लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में बाइक को पूरी तरह जला दिया।
परिवार के लोग सो रहे थे, तभी धुआं और आग की आवाज सुनकर जागे और घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने बाल्टी से पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक बाइक बुरी तरह जल चुकी थी।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चार्जिंग पर लगा हुआ था। अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
पुलिस को नहीं मिली सूचना
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना अभी थाने में प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





