
.gmedianews24.com/कोरबा। जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औराई के पास स्थित एक खेत में रविवार सुबह अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत में जली हुई अवस्था में शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शव पूरी तरह नग्न और फूला हुआ, गुप्तांग कटने की आशंका
पुलिस के अनुसार, शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था और बुरी तरह फूला हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि शव का गुप्तांग काटा हुआ प्रतीत हो रहा है। इससे हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम देने की संभावना जताई जा रही है।
शव को किसी अन्य स्थान से लाकर फेंकने की संभावना
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह शव मिला है, वहां आसपास जलने के कोई निशान नहीं हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को किसी अन्य स्थान पर हत्या कर जलाने के बाद इस खेत में फेंका गया होगा।





