
.gmedianews24.com/बेमेतरा। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से स्व. चंदूलाल चंद्राकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्था परिसर में 2 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 62 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें—
-
स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन वर्कर – 30 पद
-
लाइफ मित्र (इंश्योरेंस एडवाइजर) – 20 पद
-
सेल्स मैनेजर – 02 पद
-
वेल्डर – 10 पद
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआई (कोपा, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल) ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।
साथ ही, उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर अवश्य उपस्थित हों।





