
gmedianews24.com/नई दिल्ली/पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को पुणे में आयोजित विशेष कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज विश्व राजनीति के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात ध्यान से सुनी जाती है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रभाव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया में अपने उचित स्थान की ओर अग्रसर है और विश्व समुदाय भारत की भूमिका को गंभीरता से लेने लगा है।
“संगठनों को सिर्फ वर्षगांठ का इंतजार नहीं करना चाहिए”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि संगठनों को अपने लक्ष्य और कार्य समय पर पूरे करने चाहिए।
उन्होंने कहा—
“केवल शताब्दी या सालगिरह का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। हमें समयबद्ध तरीके से अपने कार्य पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और समाज अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग तभी कर पाएंगे, जब वे समय के महत्व को समझेंगे।







