[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

OHE से झुलसकर मजदूर की मौत,SSE सस्पेंड:कोरबा में हादसे के बाद जांच कमेटी ने दी रिपोर्ट

gmedianews24.com/कोरबा स्टेशन यार्ड में खड़ी दुर्घटना राहत वैन की पेंटिंग के दौरान OHE से झुलसकर एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। जबकि, दूसरा मजदूर बुरी तरह से घायल है। इस मामले की जांच और चार सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर कोरबा में पदस्थ एसएसई जितेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, रेलवे के सी एंड डब्ल्यू (कैरेज एंड वैगन) विभाग की ओर से राहत वैन को पेंट कराने का काम लगभग एक सप्ताह से चल रहा था। यह काम एक स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था, जिसने स्टेशन के पास की बस्ती के युवकों को इस कार्य पर लगाया था।

Related Articles

Back to top button