[metaslider id="31163"]
Featuredvastuज्ञान विज्ञान

01 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी व्रत, 02 दिसंबर को होगा पारण; जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

gmedianews24.com/वैदिक पंचांग के अनुसार मोक्षदा एकादशी व्रत 01 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी व्रत रखने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान श्रीहरि की कृपा से कठिन कार्य भी सफल होते हैं।

एकादशी तिथि

  • शुरू: 30 नवंबर, रात 09:29 बजे

  • समाप्त: 01 दिसंबर, रात 07:01 बजे

व्रत पारण का समय
मोक्षदा एकादशी का पारण 02 दिसंबर को किया जाएगा। शुभ मुहूर्त सुबह 06:51 से 09:04 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में व्रत का उद्यापन करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

व्रत पारण विधि
द्वादशी तिथि पर स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा कर मंत्रों का जप करें। सात्विक भोजन का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण करें और स्वयं भी ग्रहण करें।

दान का महत्व
शास्त्रों के अनुसार द्वादशी के दिन जरूरतमंदों को भोजन, धन और कपड़ों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Related Articles

Back to top button