gmedianews24.com/कोरबा। शारदा विहार स्थित वैभव होम्स परिसर में शनिवार देर रात एक उत्पाती युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर कॉलोनी के पीछे की ओर से घुसा और परिसर में खड़ी लगभग 17 से 18 कारों के शीशे तोड़ डाले। वाहनों के टूटने की आवाज सुनकर कुछ निवासी बाहर निकले, तब तक आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद कॉलोनीवासियों में जोरदार आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और आगे अपडेट की प्रतीक्षा है।







