gmedianews24.com/ रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। आगामी तीन दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
-
पेंड्रा रोड: 12.5 डिग्री
-
जगदलपुर: 14 डिग्री
-
दुर्ग: 15 डिग्री
-
बिलासपुर व माना: 15.8 डिग्री
-
राजनांदगांव: 16 डिग्री
राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत की ठंडी हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में सर्दी का प्रभाव बढ़ रहा है, और सुबह-शाम ठिठुरन जारी रहेगी। राज्य के उत्तरी हिस्सों में अगले दिनों में शीतलहर का असर और तेज हो सकता है।




