[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

UIDAI बड़ा बदलाव करने की तैयारी: आधार कार्ड से हट सकती है पर्सनल जानकारी, रहेगा सिर्फ फोटो और QR कोड

gmedianews24.com/नई दिल्ली। आधार कार्ड को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। भविष्य में आधार कार्ड पर नाम, पता और पिता का नाम जैसी निजी जानकारी हट सकती है, और कार्ड पर केवल धारक की फोटो व सिक्योर QR कोड रह जाएगा। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि आधार की फोटोकॉपी के दुरुपयोग को रोकने के लिए दिसंबर 2025 से नए नियम लागू किए जा सकते हैं।

इसके तहत होटलों, टेलीकॉम कंपनियों, आयोजनों आदि में आधार की फोटोकॉपी जमा करवाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। UIDAI जल्द ही नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिसके जरिए आधार धारक अपनी पहचान डिजिटल तरीके से सुरक्षित रूप से शेयर कर सकेंगे।

क्या होगा नया बदलाव?

  • आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और सिक्योर QR कोड रहेगा।

  • QR स्कैन से ही पहचान वेरिफाई होगी, आधार संख्या दिखाई नहीं देगी।

  • फोटोकॉपी आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।

क्यों जरूरी है बदलाव?
फोटोकॉपी से डेटा चोरी, निजी जानकारी का दुरुपयोग, संस्थाओं द्वारा आधार अधिनियम का उल्लंघन और नकली आधार की बढ़ती समस्या नए सिस्टम की मुख्य वजहें हैं। नया डिज़ाइन डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून के अनुरूप होगा और पहचान की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

Related Articles

Back to top button