[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले लखनऊ में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप, प्रमुख इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई

gmedianews24.com/लखनऊ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के ध्वजारोहण से सिर्फ 15 घंटे पहले लखनऊ में मिली धमकी भरी चिट्ठी ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। सोमवार शाम लुलु मॉल के वॉशरूम में चार लाइन का पत्र बरामद हुआ, जिसमें शहर की कई नामचीन इमारतों और स्कूलों को 24 घंटे के भीतर उड़ाने की धमकी दी गई है।

सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया। हजरतगंज क्षेत्र सहित कई संवेदनशील स्थानों पर डॉग स्क्वॉड, बीडीएस और पुलिस टीमों ने गहन चेकिंग अभियान चलाया।

अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) जितेंद्र दुबे ने बताया कि पत्र में राजधानी की कई महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button