
gmedianews24.com/कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमरिया पारा बस्ती में एक नवविवाहिता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
मृतिका की पहचान 22 वर्षीय मधु सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जो कि जांजगीर जिले के खोखरा गांव की रहने वाली थी। मधु ने कोरबा के अमरिया पारा निवासी अरुण कोसले से नौ महीने पहले लव मैरिज किया था।
शादी के बाद मधु अपने मायके नहीं गई थी और अरुण के परिवार के साथ रह रही थी। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उसने घर के लोहे के एंगल से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय घर पर सास-ससुर मौजूद थे।







