[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर। युवा कांग्रेस पदाधिकारी पर कार्रवाई, विवादित पोस्ट मामले में जांच समिति गठित

gmedianews24.com/युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्ट के वायरल होने के बाद युवा कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है।

जांच पूरी होने तक प्रीति मांझी को पद के कामकाज से अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। विवाद बढ़ने पर प्रीति मांझी ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और उन्होंने हिंसा का कभी समर्थन नहीं किया है।

युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने जांच का आदेश दिया है और समिति जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button