
gmedianews24.com/बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में कोरबा के रिटायर्ड SECL कर्मी को करीब 10 दिन पहले भर्ती कराया गया। तब उन्हें किडनी की बीमारी बताई गई और डायलिसिस कराया गया। परिजन का आरोप है कि डायलिसिस के बाद उनकी तबीयत ठीक थी।
जिसके बाद हाथ में स्थूला बना, जिसके इलाज में उन्हें दवाई का ओवरडोज दिया गया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर मरीज के साथ प्रेक्टिस कर रहे हैं। अब उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
दरअसल, कोरबा जिले के रजगामार निवासी वेदराम पटेल एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके बेटे राजकुमार ने बताया कि, उनकी तबीयत 31 मई को बिगड़ गई, जिस पर उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के बाद उनके किडनी की परेशानी बताई गई और डायलिसिस के लिए भर्ती किया गया।