
gmedianews24.com/रायपुर, 14 मई: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शिक्षा, संस्कृति और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।
शिक्षा गुणवत्ता अभियान की होगी शुरुआत
साय कैबिनेट ने राज्य के शासकीय विद्यालयों में “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना और परीक्षा परिणामों में गिरावट वाले स्कूलों की पहचान कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग करना है।
इस कार्य में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
इसके तहत पालक-शिक्षक बैठकें (PTM), स्कूलों की ग्रेडिंग, शिक्षकों का मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।




