[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

gmedianews24.com/दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना ग्राम हीरेतरा की है। मजदूर मकान की नींव की खुदाई कर रहे थे, तभी पास में स्थित कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई और दोनों युवक मलबे में दब गए।

नींव खोदते समय हुआ हादसा

थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम हीरेतरा निवासी गुरुदेव चंदेल ने शुक्रवार सुबह अपने नए मकान की नींव खुदवाने के लिए चार मजदूर बुलाए थे—

  • कमल नारायण ठाकुर (25 वर्ष)

  • ईश्वरी गायकवाड़ (35 वर्ष)

  • पोषण डांगे

  • दुर्गेश ठाकुर

सुबह करीब 9 बजे सभी मजदूरों ने दो से तीन फीट गहरी नींव की खुदाई शुरू की। नींव के ठीक बगल में एक कच्चा मकान था। खुदाई के दौरान लगभग एक घंटे बाद दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

Related Articles

Back to top button