[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

: वेलकम डिस्टिलरीज़ के निदेशक राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू बाबू गिरफ्तार, छत्तीसगढ़–झारखंड शराब घोटाले से जुड़ी कार्रवाई

gmedianews24.com/बिलासपुर। झारखंड ACB ने शुक्रवार को वेलकम डिस्टिलरीज़ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू बाबू को गिरफ्तार किया है। वे झारखंड शराब घोटाले में संदिग्ध थे, साथ ही बिलासपुर जिले के कोटा स्थित वेलकम डिस्टिलरीज़ पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भी आरोप हैं, जिसके लिए अदालत कंपनी को पहले ही तलब कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक कथित घोटाले की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई थी और बाद में इसी मॉडल को झारखंड में अपनाया गया। अंतरराज्यीय सिंडिकेट से जुड़े इस मामले में कई कंपनियों और व्यक्तियों पर एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।

झारखंड ACB की टीम स्थानीय पुलिस के साथ बिलासपुर पहुंची और राजेंद्र जायसवाल को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और अवैध शराब कारोबार से जुड़े गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है। मामला जांचाधीन है।

Related Articles

Back to top button