
कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में 55 वर्षीय बिद्दुराम पर भालू ने हमला कर दिया। वे सोमवार दोपहर अपने खेत देखने गए थे, तभी यह घटना हुई। हमले में उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी नाक का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह कट गया।
घायल बिद्दुराम को तत्काल करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।







