[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामला : निलंबित आरक्षक को EOW-ACB ने किया गिरफ्तार, आरोपी के खातों में जमा 2 करोड़ फ्रीज

gmedianews24.com/रायपुर : EOW-ACB ने महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी और ईओडब्ल्यू ने लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित आरक्षक सहदेव सिंह को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 11 बैंक खातों में जमा 2 करोड़ रुपए फ्रीज किया है. सट्टे के पैसे से खरीदी गई इनोवा कार को भी एसीबी ने जब्त किया.

संस्पेड कांस्टेबल सहदेव सिंह महादेव ऑनलाइन ऐप के प्रमोटर्स के संपर्क में रहकर हवाला लेनदेन में शामिल था. वह पिछले 3 साल से महादेव ऑनलाइन बुक का पैनल ऑपरेट कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी के और भी कई खुलासे किए जाने की संभावना है. मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है. बता दें कि महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामले में EOW और एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. इस मामले से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button