[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

Durg District : दुर्ग 2500 साल पुराना गांव खतरे में, मिट्टी कटाव से 40 फीट जमीन बही

Durg District :  दुर्ग। छत्तीसगढ़ का 2500 साल पुराना ऐतिहासिक गांव पाटनडीह (जिला दुर्ग) नदी के मिट्टी कटाव के कारण खतरे में है। शिवनाथ नदी के किनारे बसे इस गांव की लगभग 40 फीट जमीन नदी में समा चुकी है, जिससे यहां रहने वाले लोगों और प्राचीन धरोहरों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

Durg District : दुर्ग 2500 साल पुराना गांव खतरे में, मिट्टी कटाव से 40 फीट जमीन बही

पुरातत्व विभाग के अनुसार, यह गांव 2500 साल पुराना है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। पिछले कुछ सालों से लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव से गांव की सीमाएं सिकुड़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा नदी के किनारों पर कटाव रोकने के लिए पीचिंग (मिट्टी को बचाने वाली दीवार) का काम शुरू तो किया गया था, लेकिन वह अधूरा पड़ा है।

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह प्राचीन गांव पूरी तरह से नदी में विलीन हो सकता है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने और अधूरे काम को पूरा करने की मांग की है, ताकि गांव और उसकी धरोहर को बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button