[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

DK Shivakumar : डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर दिया जवाब, बोले- मेरा टाइम 2028 में आएगा

gmedianews24.com/बेंगलुरु। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री बनने की खबरों को सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग और मीडिया भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी प्राथमिकता सिर्फ पार्टी के लिए काम करना है। शिवकुमार ने लालबाग में कहा-

छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता खतरे में, मामला अब CEC के पास

लालबाग में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “कुछ मीडिया वाले भ्रम फैला रहे हैं। मुझे पता है मेरा टाइम कब आएगा। मेरा टाइम तब होगा जब मैं 2028 में कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाऊंगा। यही मेरा लक्ष्य है।”

डीके शिवकुमार का यह बयान उन अटकलों पर विराम लगाने के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें उनके अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चा हो रही थी। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्राथमिकता और भविष्य की रणनीति स्पष्ट की।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था- मैं गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराना चाहता हूं। मैं कांग्रेस में पैदा हुआ और कांग्रेस में ही मरूंगा। पूरे देश में यह संदेश देना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस के साथ पूरी तरह समर्पित हूं। गांधी परिवार मेरे लिए भगवान है और मैं उनका भक्त हूं।

Related Articles

Back to top button