[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में एनकाउंटर, 6 लाख रुपए के 2 नक्सली ढेर:महिला माओवादी पर था 5 लाख रुपए का इनाम घोषित; शव समेत हथियार बरामद

gmedianews24.com.दंतेवाड़ा.छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने महिला समेत 2 नक्सलियों को ढेर किया है। दोनों के शवों को बरामद कर जवान जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। मौके से 2 भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

मृत महिला नक्सली की शिनाख्त डोडी लक्खे के रूप में हुई है। यह नक्सलियों की ACM कैडर की थी। डोडी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 की सदस्य थी। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा एक पुरुष नक्सली की शिनाख्त लच्छू के रूप में हुई है। यह नक्सलियों की जनताना सरकार अध्यक्ष के पद था। इस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button