gmedianews24.com/रायपुर.नया साल शुरु होने के साथ ही प्रदेश में ठंड मे कमी आई थी, लेकिन पखवाड़े भर में ही ठंड वापस लौट आई हैं. आलम ये है कि, छत्तीसगढ़ के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर 17 और 18 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सूबे में 19 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा. इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएगा. हालांकि 19 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है.







