[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

दामाखेड़ा में सतगुरु कबीर संत समागम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, अनुदान राशि बढ़ाकर 75 लाख की घोषणा

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संत कबीर का संदेश समाज को सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत समागम समारोह के लिए दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की, जिससे आयोजन और अधिक भव्य रूप से किया जा सकेगा। इस घोषणा पर उपस्थित श्रद्धालुओं और संत समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button