[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारियां, 10 दिनों में शॉर्टलिस्ट करेगी उम्मीदवारों का नाम

gmedianews24.com/रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) 10 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट करेगी। दरअसल, वह कुछ ही महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की राज्य स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी है।

बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, सांसद व कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी राजीव भवन में मौजूद रहे।

2019 के चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से नौ पर जीत हासिल की, जबकि दो कांग्रेस को पर ही सिमट गई। पायलट ने कहा, “एआईसीसी द्वारा 10 दिनों के अंदर ही चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी, ताकि उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।”

वोट शेयर में नहीं आई गिरावट

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सचिन पायलट ने दावा किया कि 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों में 2018 के चुनाव की तुलना में कांग्रेस के वोट शेयर में गिरावट नहीं हुई है। पिछले साल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय सदन में 54 सीटें हासिल करके जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटें मिलीं।

पायलट ने कहा, “हार के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं, जिसके दौरान महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।” पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसने पिछले 10 सालों में लोगों के लिए क्या किया है।

Related Articles

Back to top button