
gmedianews24.com/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बुजुर्ग महिला चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई। दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें बातचीत में उलझाया और मौका पाकर उनके गले में पहनी सोने की माला झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे।सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट रोड से जा रहे थे।
इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने लगे। उन्होंने आधार कार्ड दिखाने को कहा, तभी एक आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला खींच ली। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए।







