[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CG Vidhan Sabha election 2023: आदिवासी सीटों पर टिकी ‘आप’ की नजरें, आज छत्तीसगढ़ दौरे पररहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

gmedianews24/रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने हर गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच आज सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज जगदलपुर में बड़ी चुनावी सभा करेंगे और 10 गारंटी कार्ड को लेकर चर्चा करेंगे। बस्तर के आदिवासी सीटों पर आप की नजर रहेगी। बता दें कि 3 महीनों में केजरीवाल का तीसरा दौरा है। सीएम अरविंद केजरीवाल जगदलपुर में बड़ी सभा करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी साथ रहेंगे।

आप पार्टी की नजरें प्रदेश के बस्तर क्षेत्र के आदिवासी सीटों पर टिकी हुई है। दोनों नेता जगदलपुर में आमसभा के साथ बस्तर में आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। सभा में आदिवासी एवं किसान वर्ग के लिए 10वीं गारंटी का ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को 10 गारंटी दी थी। जहां उन्होंने 9 घोषणाओं को विस्तार में बताया था। वहीं इस बात घोषणा की थी कि आदिवासी और किसानों के लिए 10वीं गारंटी होगी, जिसकी पूरी घोषणा में छत्तीसगढ़ में अगली सभा में होगी।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्यशियों को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है। लेकिन, पार्टी का फोकस बस्तर संभाग की सीटों पर ज्यादा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का जगदलपुर दौरा अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button