[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सुरक्षाबलों ने 2 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद

gmedianews24.com/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह बीजापुर जिले के जांगला क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

इंद्रावती नदी के किनारे हुई मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी के किनारे जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। इसी आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम को एंटी-नकल ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही जवान जंगल के अंदर दाखिल हुए, घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

Chhattisgarh Budget Session 2026 : विधानसभा के नए भवन में गूंजेगा बजट मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

SLR और इंसास राइफल बरामद

गोलीबारी थमने के बाद जब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो वहां से दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटना स्थल से जवानों ने आधुनिक हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • एक SLR (Self-Loading Rifle)

  • एक इंसास (INSAS) राइफल

  • एक 12 बोर की बंदूक

  • भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्रियां।

SP जितेंद्र यादव ने की पुष्टि

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) जिेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सली वर्दीधारी थे, जो किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि भागे हुए अन्य नक्सलियों का सुराग लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button