gmedianews24 साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच इस बार बीते शनिवार को बिश्रामपुर निवासी परिवहन ठेकेदार अजय पाल सिंह करीब 6 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने ठगी की शिकायत सूरजपुर कोतवाली परिसर स्थित साइबर सेल में दर्ज कराई है।
जवाब में उन्हें एक अन्य नंबर पर बात करने के लिए कहा गया। संबंधित नंबर से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने अजय पाल से चर्चा कर उसे अपने झांसे में लेकर एक ऐप डाउनलोड कराया। आधार कार्ड का नंबर लेने के बाद ओटीपी नंबर की जानकारी लेने के बाद आरोपित ने अजय पाल सिंह के यूनियन बैंक सूरजपुर के खाते से तीन बार में 5 लाख 91 हजार रुपये आहरण कर लिए।
इस दौरान आरोपित द्वारा अजय पाल का मोबाइल हैक कर लिए जाने के कारण उनका मोबाइल बंद हो गया। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने की जानकारी मिलते ही परिवहन ठेकेदार अजय पाल सिंह ने तत्काल संबंधित बैंक के साथ ही सूरजपुर पुलिस को ठगी का शिकार होने की जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।
बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी सूरजपुर जिले में आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। वही पुलिस द्वारा बार-बार लोगों से अपील की जा रही है कि मोबाइल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंकिंग संबंधी कोई भी जानकारी ना दें।







