gmedianews24.com/अयोध्या.अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू किया गया है। आज दूसरा दिन है। शाम को रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति का परिसर भ्रमण होना था। लेकिन भारी वजन के चलते फैसला बदला गया।
बाद में रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति को रामजन्म भूमि परिसर का भ्रमण कराया गया। इससे पहले दिन में ढाई बजे निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ में पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
उधर, अयोध्या के लिए बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस सर्विस की दो फ्लाइट शुरू की गई है। ये फ्लाइट कोलकाता और बेंगलुरु से अयोध्या को जोड़ेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअली इनॉगरेशन किया। सिंधिया ने कहा कि 17 दिन के अंदर अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया गया है।







