
gmedianews24.com/कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे जवान को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। घटना हरदी बाजार थाना इलाके की है।
मृतकों की पहचान साली मदालसा बिन्धराज (21) और चाचा ससुर राजेश कुमार (35) के रूप में हुई है। लड़की कॉलेज में पढ़ती थी। वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी सर्विस इंसास राइफल भी जब्त कर ली है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।





