[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छुट्टी पर जा रहे BSF जवानों की गाड़ी पलटी:नारायणपुर के पास स्टीयरिंग फेल होने से हादसा, 17 घायल; 5 की हालत गंभीर

gmedianews24.com/नारायणपुर.नारायणपुर को BSF जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। अंतागढ़ के पास अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। इसमें 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 की हालत गंभीर है। ये जवान छुट्टी पर जा रहे थे और अंतागढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठने वाले थे।

सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये BSF जवान तैनात थे। दोपहर 12 बजे अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी के पास वाहन का स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। मामला रावघाट थाना इलाके का है।

हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिले

Related Articles

Back to top button