[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

Breaking News: शिवनाथ नदी में गिरी कार, तलाश में जुटी टीम

gmedianews24/दुर्ग. दुर्ग के पुलगांव स्थित उफनती शिवनाथ नदी में देर रात फिर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. देर रात हुई इस घटना को देखने वाले लोगों के मुताबिक तेज गति से राजनांदगांव की तरफ से आती हुई कार शिवनाथ नदी के अंदर गिर गई है.कार कहां की है? कौन चला रहा था? और कितने लोग सवार हैं? यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. आपको बता दें कि देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास कार गिरने की सूचना थाने में मिली इसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सुबह से ही मौके पर मोजूद है एसडीआरएफ की टीम को कार मिल गई है जिसे निकालने का काम चल रहा है.

Related Articles

Back to top button